स्व. विनोद राय की पुण्यतिथि को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

गड़वार में चौपाल आयोजित, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी बोले— गरीब और कमजोर वर्ग की सेवा ही हमारी प्राथमिकता

बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के गड़वार स्थित श्याम वाटिका पैलेस में आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाली स्वर्गीय विनोद राय की पुण्यतिथि के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। श्री जय प्रकाश वर्मा के सौजन्य से आयोजित इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने संकल्प लिया कि 12 अगस्त को नरही में बड़ी संख्या में पहुँचकर स्वर्गीय विनोद राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सच्ची जनसेवा है और सभी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए।

चौपाल में मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुप्ता, अजय सिंह, मंटू राय, प्रधान प्रतिनिधि दीपक कन्नौजिया, विजय वर्मा, राकेश सिंह, शमीम अंसारी (भोला), ग्रामीण प्रेस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सौरभ कुमार, सतीश उपाध्याय, शंभू वर्मा, राजनाथ सिंह, श्रवण चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, धनश्याम सिंह, अरुण गुप्ता, अफसर खान, रिंकू उपाध्याय, कमलेश राय, सभासद मनोज सिंह, ग्राम प्रधान रोहित राजभर, चंदन प्रधान, योगेश राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

— संवाददाता

Leave a Comment