बर्णी ब्रिज चाय बागान पंचायत चुनाव 2026 शांतिपूर्ण संपन्न, श्रमिकों ने चुना नया नेतृत्व

बर्णी ब्रिज चाय बागान में वर्ष 2026 का पंचायत चुनाव रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में चाय बागान के श्रमिकों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

मतगणना के बाद अगले तीन वर्षों के लिए नई पंचायत का गठन हुआ। चुनाव में जलिल उद्दीन मियां अध्यक्ष, प्रदीप कुमार बनिया उपाध्यक्ष तथा दुलाल राजवंशी सचिव निर्वाचित हुए। वहीं कार्यकारी सदस्य के रूप में वीरू राजुवार, अब्बास उद्दीन मियां, धीरन कर्मी, नारायण री, संदीप ग्वाला, आनंद रविदास सहित अन्य प्रतिनिधि चुने गए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभी विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों के लोकतांत्रिक योगदान की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार स्वाभाविक है, लेकिन सबसे बड़ी जीत श्रमिकों की एकता, जागरूकता और लोकतांत्रिक भावना की है।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे चाय बागान के श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

चुनाव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले बर्णी ब्रिज चाय बागान के सभी श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में एकता, सौहार्द और विकास की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Leave a Comment