अगरतला, 2 अगस्त: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) त्रिपुरा प्रांत की ओर से पश्चिम त्रिपुरा जिले में रविवार को विरोध प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ विधर्मी तत्वों और वामपंथी नेताओं द्वारा दिए गए बयानों से सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही, संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र धारण कर साधु-संतों का अपमान किए जाने का भी विरोध जताया गया।
रैली के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने संबंधित घटनाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और सनातन धर्म के सम्मान की रक्षा की मांग की।
कार्यक्रम को क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख श्री पूर्ण चंद्र मंडल तथा विश्व हिंदू परिषद त्रिपुरा प्रांत के संगठन मंत्री श्री शशिकांत पांडे ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रांत एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।