।।लखीमपुर में 2027 जनगणना की तैयारी तेज, 2 से 16 अगस्त तक स्वयं-गणना ।।

वर्ष 2027 की जनगणना के तहत लखीमपुर जिला प्रशासन ने नागरिकों से 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन स्वयं-गणना  प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

जिला आयुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी कार्यालय के अनुसार, नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर अपने परिवार और घर से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर एक SE ID प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा और बाद में जनगणना कर्मी को उपलब्ध कराना होगा।

यदि कोई परिवार ऑनलाइन स्वयं-गणना नहीं कर पाता है, तो 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 के बीच जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाकर जनगणना अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment