शिलचर, 29 जुलाई। बराक चाय श्रमिक यूनियन एवं महीतोष पुरकायस्थ मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बराक घाटी के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं जननेता स्वर्गीय महीतोष पुरकायस्थ की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मूर्ति प्रतिष्ठा समिति के अध्यक्ष शिवव्रत दत्त ने की। मंच पर पूर्व मंत्री अजीत सिंह, गीर्वाण विश्वास, महावीर प्रसाद जैन, गौरी दत्त विश्वास, विभास रंजन चौधुरी तथा डॉ. संतोष रंजन चक्रवर्ती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय महीतोष पुरकायस्थ के स्वतंत्रता आंदोलन, जनसेवा तथा बराक घाटी के सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर समिति के सचिव रसराज दास, बराक चाय श्रमिक यूनियन के सह-साधारण सचिव बाबुल नारायण कानू, कछार कॉलेज के प्राचार्य अप्रतिम नाग तथा निहार रंजन पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मूर्ति प्रतिष्ठा समिति की ओर से स्वर्गीय महीतोष पुरकायस्थ की प्रतिमा स्थापना के लिए 20 लाख रुपये की निधि एकत्र करने हेतु सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई।
कार्यक्रम में हारान दे, रूपम नंदी पुरकायस्थ, शांतनु दास, मलय भट्टाचार्य, खीरोद कर्मकार, बिपुल कुर्मी, सुरेश बोडाइक, दुर्गेश कुर्मी, ऊषा सिंह, मधुमिता पटवा, शिवचरण रविदास, विजय बाउरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।