दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 जुलाई:– दुमदुमा सम -जिला में आगामी 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर दुमदुमा के ‘टी सिटी गेस्ट हाउस’ में एक सभा आयोजित की गई। दुमदुमा-जिले की आयुक्त नुजहत नसरीन की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा के प्रारंभ में असम की हालिया बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की पवित्र स्मृति में एक मिनट का मौन प्रार्थना की गई। सभा में हमेशा की तरह इस बार भी दुमदुमा नगर खेल मैदान में ‘स्वतंत्रता दिवस’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। राज्य की वर्तमान बाढ़ स्थिति को देखते हुए तिनसुकिया जिले और इसके अन्य सम-जिलों की तरह दुमदुमा में भी ‘स्वतंत्रता दिवस’ के कार्यक्रमों को पहले की तुलना में संक्षिप्त करने का निर्णय लिया गया। इस सभा में दुमदुमा सम-जिला के पुलिस अधीक्षक दिगंत दत्त , सहायक आयुक्त द्वय सुदीप गोगोई और कृतार्थ नेउग , दुमदुमा पौर सभा की सभानेत्री कांता भट्टाचार्य , कार्यकारी अधिकारी विद्युत विकास चांगमाई , विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारीगण , शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख , विभिन्न दल संगठनों के प्रतिनिधि और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।