विजय उड़ान की शानदार जीत, डोलुगांग बाजार को 5-0 से हराया

प्रेरणा भारती, रामकृष्णनगर, 24 जुलाई: शुक्रवार को खेले गए शचीन्द्रमोहन दत्त बी डिवीजन फुटबॉल लीग के पांचवें मुकाबले में विजय उड़ान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डोलुगांग बाजार को 5-0 गोल से पराजित किया। दोनों टीमों का यह प्रतियोगिता में पहला मुकाबला था।

मैच की शुरुआत से ही विजय उड़ान ने गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। टीम की ओर से साहेफ अहमद ने दो गोल, जबकि ताजिम उद्दीन ने एक गोल किया। इसके अलावा साहिद अहमद ने दो गोल दागे। साहेफ अहमद ने 24वें और 44वें मिनट में, ताजिम उद्दीन ने 34वें मिनट में तथा साहिद अहमद ने 39वें और 55वें मिनट में गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

डोलुगांग बाजार की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन कमजोर फॉरवर्ड लाइन के कारण वह एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

मैच में रेफरी की भूमिका बिलाल, अली हुसैन, खैरुल और देवजीत मालाकार ने निभाई। शनिवार को सिंगला वैली की टीम अनिपुर के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

Leave a Comment