दुमदुमा प्रेरणा भारती 23 जुलाई : दुमदुमा चाय नगरी के धार्मिक संस्था श्री सुन्दरकाण्ड परिवार दुमदुमा की प्रथम वार्षिक महोत्सव ४ अगस्त मंगलवार को दुमदुमा मारवाड़ी पंचायती भवन में मनाया जाएगा । इसमें सालासर धाम से लाई गई बालाजी महाराज की प्रतिमा मुख्य आकर्षण
रहेगी।इस दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा । छप्पन भोग, बालाजी महाराज की ज्योत, महाआरती, अमृत भण्डारा का भी आयोजन किया जाएगा।
शाम ४:०१ बजे से पूजन प्रारंभ किया जाऐगा ५:०१ दीप प्रज्वलन किया जाऐगा ५: ३१ बजे से भजनामृत संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ शुभारंभ किया जाएगा । रात्रि ९ : ३१ बजे से भक्ति गणों के बीच अमृत भण्डारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
श्री सुन्दरकाण्ड परिवार का गठन 2025 के सावन महीने में अंचल के साथ बालाजी के भक्तो द्वारा शुभारंभ किया गया। बालाजी महाराज की कृपा से अब इस परिवार मे कुल 35 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं । लगातार एक वर्ष से श्री सुन्दरकाण्ड परिवार हर मंगलवार को हनुमान भक्तों के निवास पर साप्ताहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ कर रही है। श्री सुन्दरकाण्ड परिवार न केवल दुमदुमा अंचल में बल्कि तिनसुकिया जिले के बाहर अन्य जिलों में भी सुंदर काण्ड पाठ का सफल आयोजन कर चुकी है । इस धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित श्री सुन्दरकाण्ड परिवार के प्रथम वार्षिक महोत्सव में तिनसुकिया जिला समेत डिबुगढ़, शिवसागर, जोरहाट के भक्त गणों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।