नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले दीप कुमार नाथ को सारा असम बंगाली छात्र फेडरेसन ने किया सम्मानित

​कोकराझार 22 जुलाई :

नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वाले दीप कुमार नाथ के आवास पर बुधवार को ‘सारा असम बंगाली छात्र फेडरेसन’ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और उन्हें सम्मानित किया। दीप कुमार नाथ पान किष्णो देबनाथ और सुप्रिया देबनाथ के पुत्र हैं।

​संगठन के सदस्यों ने मेधावी छात्र दीप कुमार नाथ को जातीय गमछा और मानपत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​इस अवसर पर सारा असम बंगाली छात्र फेडरेसन के केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष गोपाल घोष, साधारण सचिव इंद्रजीत देबनाथ, कोकराझार जिला समिति के साधारण सचिव देबा सरकार, और बंगाली टाइगर फोर्स के कोकराझार जिला समिति के सचिव अरबिंद देबनाथ सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

​आपको बता दें कि दीप कुमार नाथ ने नीट की परीक्षा में 459 अंक (93.21%) हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Leave a Comment