कोकराझार:
कोकराझार जिले के ढोलमारा स्थित काठलगुरी में NTPC के फ्लाई ऐश (अवशिष्ट पदार्थ) वाले विशाल तालाब में डूबने से एक 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान स्थानीय निवासी जीवन राय के पुत्र चंदन राय (8) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, खेलते समय बच्चे की चप्पल तालाब में गिर गई थी। उस चप्पल को उठाने के दौरान पैर फिसल जाने से बच्चा तालाब के गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अकाल मृत्यु से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल
हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने तालाब पर तैनात CISF जवानों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जमकर रोष व्यक्त किया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।
ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि इतने बड़े और खतरनाक फ्लाई ऐश तालाब के चारों ओर सुरक्षा के लिए कोई बैरिकेडिंग या दीवार नहीं बनाई गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
प्रमुख मांगें:
पीड़ित परिवार के निकटतम परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
GOPAL PRASAD
KOKRAJHAR , ASSAM
