बड़खला के रानीघाट अल्ताफ पुल के नीचे बराक नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

शिलचर, 21 जुलाई। कछार जिले के बड़खला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानीघाट अल्ताफ पुल के नीचे मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बराक नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते हुए देखा और इसकी सूचना तत्काल आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते रानीघाट अल्ताफ पुल तथा आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भांगरपार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नदी में कैसे पहुंचा। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Comment