शिलचर पुलिस की नशा-विरोधी कार्रवाई में बड़ी सफलता, स्कूटी से भारी मात्रा में गांजा बरामद

शिलचर से रानू दत्त की रिपोर्ट। बराक घाटी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिलचर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नेशनल हाईवे पेट्रोल पोस्ट के प्रभारी लक्षज्योति गोगोई के नेतृत्व में पुलिस ने शिलचर के आश्रम रोड इलाके में विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान एक स्कूटी की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने स्कूटी चालक सहित दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को हिरासत में लिया है। दोनों को सदर थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नशे के खिलाफ शिलचर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment