महामना शिक्षण संस्थान, लखनऊ परिसर में रुद्राक्ष के पौधों का वृक्षारोपण

विशेष प्रतिनिधि लखनऊ, 21 जूलाई। महामना शिक्षण संस्थान के लखनऊ स्थित परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी अवनींद्र चतुर्वेदी, शिक्षाविद् आशीष मिश्रा तथा असम के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर अवनींद्र चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रुद्राक्ष का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष का पौधा लगाना भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सार्थक पहल है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महामना शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, दुर्गेन्द्र शुक्ला सहित संस्थान के अनेक विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment