बरम बाबा मंदिर के पुरोहित हीरालाल उपाध्याय का कैंसर से देहावसान

बरम बाबा मंदिर शिलकुड़ी के 63 वर्षीय पुरोहित पंडित हीरालाल उपाध्याय कैंसर की बीमारी से 21 अगस्त को देहावसान हो गया। व्यवहार कुशल, मृदुभाषी, लोकप्रिय हीरालाल जी अपने पीछे 2 पुत्र प्रमोद और प्रभाकर, 2 पुत्र वधू, एक पुत्री और तीन भाइयों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिछले जुलाई महीने में उन्हें कैंसर घोषित हुआ, बीमारी इतनी बढ़ गई थी कि चिकित्सकों ने पहले ही जवाब दे दिया था। उनकी मृत्यु की खबर से शिलकुड़ी और आसपास के अंचल में शोक छा गया। उनके परिजन, जजमान तथा शुभचिंतकों ने उनकी आत्मा की शांति एवं मुक्त्ति के लिए कामना की है तथा परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिए लोग उनके घर पर जा रहे हैं।

Leave a Comment