3डी प्रिंटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित 

प्रे.स. शिलचर, 20 जूलाई: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, मासिमपुर के प्राचार्य डॉ हरपाल सिंह के नेतृत्व में दिनांक 20 जुलाई 2026 को AMTRON एवं असम विश्वविद्यालय, शिलचर के संयुक्त सहयोग से 3डी प्रिंटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को 3डी प्रिंटिंग तकनीक, उसके सिद्धांत, कार्यप्रणाली तथा विभिन्न क्षेत्रों में उसके उपयोग से परिचित कराना था। विशेषज्ञों ने 3डी प्रिंटर की संरचना, कार्य करने की प्रक्रिया तथा डिज़ाइन से लेकर तैयार मॉडल के निर्माण तक की संपूर्ण जानकारी सरल एवं व्यावहारिक ढंग से प्रस्तुत की। प्रतिभागियों को 3डी प्रिंटिंग के लाइव प्रदर्शन के माध्यम से आधुनिक तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त हुआ।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा तकनीक से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझा। इस कार्यक्रम ने उनमें नवाचार, रचनात्मकता तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन ने AMTRON तथा असम विश्वविद्यालय, शिलचर के विशेषज्ञों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया | श्री अभिजीत साहू एवं सुश्री अन्नू सहरावत मैम की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही ॥

Leave a Comment