दुमदुमा अंचल के फिलोबाड़ी में एक ही रात में तीन धार्मिक स्थलों पर चोरी

 दुमदुमा प्रेरणा भारती 17 जुलाई :– दुमदुमा सम -जिला के अंतर्गत फिलोबाड़ी में कल रात तीन धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटना घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कल रात फिलोबारी के घूरनी शिव मंदिर , रूपजान नामघर और गाभरूभेटी 11 नंबर बामुनगांव के काली मंदिर में चोरी की घटना हुई है ।  रूपजान नामघर में चोरों के एक दल ने ताला तोड़कर मणिकूट (गर्भगृह) के अंदर चोरी को अंजाम दिया । चोरों ने गर्भगृह के अंदर संदूक का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए । चोरों  ने गोदाम घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया । नामघर प्रबंधन समिति ने इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, गाभरूभेटी 11 नंबर बामुनगांव स्थित श्री श्री काली मंदिर में भी कल रात के समय चोरी की घटना हुई । चोरों ने काली मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। इसी बीच, फिलोबाड़ी घूरनी स्थित श्री श्री शिव मंदिर का दानपात्र भी उसी रात चोरी हो गया। इसके साथ ही, फिलोबाड़ी विष्णुपुर के निवासी बाबुल कलिता की ‘AS 23 N 2302’ नंबर वाली पल्सर मोटरसाइकिल भी रात में चोरी हो गई । 

दुमदुमा अंचल में इन दिनों चोर मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पीछले दिनों बड़हापजान काली मंदिर में भी लाखों रूपए की चोरी हुई थी । जिसमें आज तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।

Leave a Comment