श्री ओमप्रकाश जी का जन्म हरियाणा के पलवल जिले में 17 जुलाई 1927 ई. को पिता श्री कन्हैया लाल एवं माता श्री मति गेंदी देवी के घर में हुआ।
आपकी शिक्षा दीक्षा मथुरा में हुई। स्नात्कोत्तर की शिक्षा आपने लखनऊ में पूर्ण की।
सन् 1947 ई. में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। आप अतरौली (अलीगढ़) के तहसील प्रचारक रहे। तत्पश्चात 1957 से 67 तक बिजनौर के जिला प्रचारक रहे फिर बरेली के जिला प्रचारक होकर मुरादाबाद एवं कुमाऊं विभाग प्रचारक 1978 तक रहे।
1978 से पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रचारक रहे। तब उत्तर प्रदेश में केवल दो ही प्रान्त थे। तदुपरांत उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक और फिर संयुक्त क्षेत्र प्रचारक रहे।
आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख रहते हुए पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व आयुर्वेद परिषद के मार्ग दर्शक भी रहे।
आपने क्षेत्र प्रचारक रहते लखनऊ में विश्व संवाद केंद्र भवन, पीजीआई के निकट माधव सेवा आश्रम एवं मथुरा में पं. दीनदयाल धाम का निर्माण कराया।
4 अगस्त 2019 को लखनऊ के जार्ज मैडिकल कालेज मे आपका निधन हुआ । आजीवन समाज व राष्ट्र को समर्पित रहे ओम प्रकाश जी ने पूर्व में ही अपना देहदान कर चिकित्सकों की भावी पीढ़ी के ज्ञानार्जन के लिये अर्पण कर दिया था, इसलिए आपका पार्थिव शरीर शाम को 5 बजे मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया ।