तिनसुकिया जिला योग प्रतियोगिता संपन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल

मार्घेरिटा, 17 जुलाई। प्रेरणा भारती संवाददाता।

मार्घेरिटा स्थित इंडिया क्लब परिसर में शुक्रवार को तिनसुकिया जिला योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ तिनसुकिया जिला योगा साना एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश कुमार सैकिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक योग प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने क्रमवार विभिन्न योगासन एवं योग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों की सराहना प्राप्त की।

इस अवसर पर तिनसुकिया जिला योग प्रतियोगिता आयोजन समिति के काजल गोहाई तथा एसोसिएशन के संपादक मोनोजित बारोई सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Comment