पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बिचोम में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित

बिचोम, अरुणाचल प्रदेश 16 जुलाई। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बिचोम में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल,  नाफरा के सहयोग से सम्पन्न किया गया। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जानकारी दी। शिविर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं। विद्यालय के प्राचार्य श्री मान विश्वास राणा जी ने इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment