शिलचर। एन ई 24 के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार संजीव भट्टाचार्य द्वारा आयोजित सात कड़ियों वाले विशेष धारावाहिक “भोजपुरिया गपशप” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बराक घाटी के भोजपुरी भाषा एवं संस्कृति से जुड़े साहित्यकारों, कवियों और प्रबुद्ध जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में बाबुल नारायण कानू, बिंदु सिंह, दुर्गेश कुर्मी, रीता लोहार, नरेश बरेठा तथा डॉ. सरिता सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि चंदन घोष का एन ई 24 की ओर से अंगवस्त्र (उत्तरीय) भेंट कर सम्मान किया गया। यह सम्मान एन ई 24 के एडवाइजर बाबुल नारायण कानू द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बराक घाटी के विशिष्ट भोजपुरी भाषी साहित्यकारों एवं भाषा-प्रेमियों ने अपने अनुभव साझा किए और भोजपुरी भाषा की समृद्ध परंपरा तथा उसके भविष्य पर सार्थक चर्चा की।
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. सरिता सिंह ने किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे भोजपुरी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।