दुमदुमा में 16 जुलाई से 30 जुलाई तक

ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का आयोजन ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 13 जुलाई : दुमदुमा विधान सभा क्षेत्र में आगामी 16 जुलाई से 30 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन रूपाई साइडिंग जोनाकि पथ स्थित पिनाकी नाट्य विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।असम सरकार के सांस्कृतिक परिक्रमा विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन के सहयोग से वर्ष 2026 के दौरान विधानसभा क्षेत्र आधारित ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य स्कूली बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा, रचनात्मकता और पारंपरिक कला के प्रति रुचि विकसित करना है। इन कार्यशालाओं में नाटक, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, पारंपरिक नृत्य, चित्रकला तथा अन्य सांस्कृतिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने विद्यार्थियों से इन कार्यशालाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके।

Leave a Comment