जिला पत्रकार संस्था ने लखीमपुर जिला उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोनों को को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर में पत्रकार अंजन उपाध्याय की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहरा गया है।, लखीमपुर जिला पत्रकार संस्था ने शुक्रवार को जिला आयुक्त और लखीमपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक स्मारक पत्र सौंपकर गिरफ्तारी का कड़ा विरोध जताया और इसे षड्यंत्रपूर्ण कार्रवाई बताया।,
संस्था का आरोप है कि पत्रकार अंजन उपाध्याय ने हाल ही में एक पंचायत में मनरेगा योजना के तहत 5.61 लाख रुपये के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी।, इसके बाद उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर गैर-जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया।
ज्ञापन में संस्था ने अंजन उपाध्याय की बिना शर्त एवं सम्मानपूर्वक तत्काल रिहाई, उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों को वापस लेने तथा कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
जिला पत्रकार संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो पूरे जिले में लोकतांत्रिक आंदोलन शुरू किया जाएगा।,
फिलहाल प्रशासन या पुलिस प्रशासन की ओर से इस ज्ञापन पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।