आईआईएम बोधगया और आरआईएम भूटान ने एआई में शैक्षणिक सहयोग बढ़ाया

आईआईएम बोधगया ने भूटान के थिम्फू स्थित रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आरआईएम) के 13 शिक्षकों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर पांच दिवसीय आवासीय प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा ChatGPT, Gemini, Claude और NotebookLM जैसे एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर प्रतिभागियों ने एआई आधारित प्रबंधन परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। आईआईएम बोधगया की निदेशक प्रो. विनिता एस. सहाय ने कहा कि एआई उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव ला रही है और यह कार्यक्रम भारत-भूटान के बीच शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत करेगा।

Leave a Comment