पश्चिम सिंगलाछड़ा गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई हनुमान पूजा

रामकृष्णनगर, 8 जुलाई (गौतम सरकार): रामकृष्णनगर सर्कल के अंतर्गत सिंगलाछड़ा ग्राम पंचायत के पश्चिम सिंगलाछड़ा गांव में मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में हनुमान पूजा का आयोजन किया गया। इस हनुमान मंदिर की स्थापना इसी वर्ष मार्च माह में की गई थी।

बजरंग दल एवं क्षेत्र के सनातनी हिंदू भाई-बहनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ विश्वजीत मोहंत ने कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के चरणों में अंजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

पूजा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बच्चे, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर श्रीभूमि जिले के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वरूप भट्टाचार्य ने श्रद्धालुओं के बीच लड्डू वितरित किए।

इस अवसर पर सानु देव, चेरागी जिला परिषद सदस्य पंकज राय शर्मा, नारायण नाथ, सनत नाथ, प्रदीप चंद, एस. कुमार नाथ, अजय कानू, मनोज कैरी, लोकेश्वर दास, विद्युत सूत्रधर, विशाल पाल, गुड्डू मालाकार, मृत्युंजय देव, मृणाल कांति राय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सनातनी हिंदू भाई-बहन एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment