बांकीपुर उप चुनाव तय करेगा, सम्राट चौधरी की चौधराहट या पीके का जनसुराज का भविष्य, मानसून की बारिश के बीच बिहार में राजनीतिक तापमान बढ़ा 

अनिल मिश्र/पटना 

 जहां पूरे देश में मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में इस बरसात के मौसम में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। दरअसल राजधानी पटना की बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में  कई राजनीतिक पार्टियों के सलाहकार रहे और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने वाले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से राज्य की सियासत में हलचल मची हुई है और इसे लेकर कभी बिहार की सता की घूरी रहने वाली राष्ट्रीय जनता दल और उसके सहयोगी एवं इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के बीच ठन गई है। जहां इस उप चुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के उतरने के बाद केन्द्र की सता में पिछले बारह वर्षों से राज कर रही और नीतीश कुमार को पिछले सोलह सालों से बिहार की राजनीति से बाहर कर केन्द्र की राजनीति करने की चतुरता के साथ पहली बार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सता का स्वाद चख रही भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सोंच समझकर अपने प्रत्याशी उतारने की फिराक में है। वहीं कांग्रेस और अपनी सहयोगी दलों बगैर पूछे राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को बिना देर किए मैदान में उतारा है। आपको जानकारी दे दें कि बांकीपुर सीट  के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने और विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अजय आलोक, रणवीर नंदन और नील रतन घोष के नाम रेस में आगे बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला नितिन नवीन और अमित शाह ही लेंगे।इस बीच बांकीपुर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आखिर कौन सी पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है और प्रशांत किशोर के आने से मुकाबला किस करवट बैठता है। बिहार की राजधानी पटना की सबसे हॉट सीट बांकीपुर विधानसभा (संख्या-182) के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज सोमवार 6 जुलाई से शुरू हो गई है। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। वही नाम वापसी की तिथि 16 जुलाई निर्धारित है। जबकि मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त को होगी।इस बीच बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस सीट पर टिकट को लेकर आरजेडी और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। पहले कांग्रेस, प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को समर्थन देने की बात कह रही थी, लेकिन अब उसने खुद बांकीपुर सीट पर दावा ठोक दिया है। वहीं, आरजेडी ने भी अपना उम्मीदवार रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान कर दिया है।जिसकी घोषणा आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने किया है।इस बरसात के मौसम में बिहार के बांकीपुर उपचुनाव इस बार बिहार की राजनीति में सबसे हॉट सीट बन गया है।इस सीट के हॉट सीट बनने के मुख्य कारण ये हैं कि प्रशांत किशोर की चुनावी शुरुआत। जन सुराज पार्टी के प्रमुख और पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर खुद इस सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि यह विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ माना जाता है। दरअसल 1990 के दशक से भाजपा का मजबूत किला रही है। यह सीट पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के कारण खाली हुई है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी इस सीट पर कड़ी टक्कर देने के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।अब 30 जुलाई को ही पता चल पाएगा कि बिहार की पहली बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कमान संभाल रहे सम्राट चौधरी की चौधराहट बिहार में बरकरार मतदाता रखते हैं या जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का भविष्य बिहार से लिखते हैं।इन दोनों के साथ साथ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल पर भी मतदाता कितना भरोसा कर पाते हैं।यह आने वाले समय ही बताएगा।

Leave a Comment