कार्बी आंगलांग के एक गांव की 5 किलोमीटर सड़क रबीसन तेरन ने व्यक्तिगत रुपए से बना दिया

बात  पहाड़िया जिला पश्चिम कार्बी आंगलोंग के बैठालांगसू का है, जहां रबीसन तेरन नामक एक व्यक्ति ने तकरीबन पांच किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण ख़ुद के कमाई पैसे से कर डालाा। जी हां इस दौर में जहाँ सभी राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने नाम का डंका बाज़वाने और विज्ञापनों के नाम पर करोड़ो रूपये लुटा दे रही हैं, लेकिन वर्षो से जर्जर सड़कें मरमत की राह देख रही है लेकिन सत्ता केे चका-चौन्ध में विराने पड़े सड़कों पर नज़र किसका जाता है। जी हां यह मामला है बैठालांगसू विधानसभा छेत्र के बरसाली का जो बैठालांगसू गुवाहाटी को जोड़नेवाले यह सड़क मार्ग लगभग ५से ७ गाँव का यह सड़क ही आवागमन के लिए यही एक सड़क मार्ग है, बीते तीन वर्षों से सड़क की जर्जर हालत देख स्थानीय लोगों ने सड़कों के मरम्मत के लिए कई बार संबन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर जानकारी दी लेकिन पिछले तीन वर्षों से विभाग द्वारा कोई क़दम नही उठाने पर स्थानीय लोगों का कहना है, की आए दिन इस सड़क पर हज़ारों लोगों का विद्यार्थियों व चिकित्सा के लिहाज़ से यह सड़क महत्वपूर्ण है। हालांकि सरकार के राह देखते देखते लोग परेशान हो गया। तभी बरसाली इलाक़े के ग्रामीणों के साथ लगभग 5 गाँव के दर्द को समझते हुए रबीसन तेरन ने अपने ख़ुद के जमा-पुंजी से इस सड़क का मरम्मत कर करवाकर सरकारी दावों की पोल खोल दिया है। रबीसन तेरन को ग्रामीणों ने अपने लिए मसीहा बताया हैं, गौरतलब है आज भी इलाके के लोगों ने कार्बी आंगलंग स्वायत्त शासित जिला परिषद (काक) के मुख्य कार्यवाही सदस्य (सीईएम) तुलीराम रंग्हांग, के ऊपर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन पक्कीकरण करवाया जाए।

Leave a Comment