परिजनों को मदद के नाम पर रुपए की ठगी
प्रेरणा भारती संवाददाता चरगोला, श्रीभूमि, 23 जून:
असम के चरगोला चाय बागान निवासी मदन लोहार पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। उनके परिजनों ने आम जनता से उन्हें खोजने में सहयोग की अपील की है। अपील में दिए गए नंबर का लाभ उठाकर किसी व्यक्ति ने परिवार वालों को फोन करके कहा कि उनका पता चल गया है, तबीयत खराब है, उन्हें अभी खून देना है ₹2000 भेजिए। चिंतित परिजनों ने रुपया भी भेज दिया। संभावना है कि साइबर ठगों का काम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदन लोहार बदरपुर रेलवे स्टेशन (असम) से बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। परिवार के सदस्यों से उनकी अंतिम बार 19 जून 2026 को सुबह लगभग 11 बजे बातचीत हुई थी।
परिजनों के अनुसार, यात्रा के दौरान वे आंध्र प्रदेश के कडप्पा (Kadapa) रेलवे स्टेशन तक अपने साथियों के साथ थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।
मदन लोहार के अचानक लापता होने से परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत संपर्क करें।
संपर्क नंबर: 8011677392
परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि मदन लोहार को जल्द से जल्द सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके। परिजनों ने संबंधित रेलवे स्टेशन और स्थानीय राताबाड़ी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार दिन हो गए, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।