भांगरपार हैप्पी फाउंडेशन के नशामुक्ति केंद्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

संवाददाता, भांगरपार :
भांगरपार स्थित हैप्पी फाउंडेशन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कालाइन शाखा की संचालिका बी.के. सुनीति बहनजी तथा प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक देवाशीष नाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। देवाशीष नाथ ने योगाभ्यास एवं विभिन्न आसनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जबकि बी.के. सुनीति बहनजी ने ध्यान (मेडिटेशन) के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने के उपायों का प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में देवाशीष नाथ ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर और मन को स्वस्थ, सशक्त तथा ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं बी.के. सुनीति बहनजी ने कहा कि योग और ध्यान व्यक्ति को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने तथा सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमरेश नाथसुभद्रा सिन्हाधरनी सिन्हासजल नाथलिटन नाथ सहित क्षेत्र के कई प्रशासनिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राहुल चंद, तनुज दे, सोमनाथ दत्ता, नंदन भट्टाचार्य, अमित देवनाथ, लाखपति चक्रवर्ती, दिवाकर राय एवं तापस देवराय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग दिवस के इस आयोजन ने स्वास्थ्य, आत्मानुशासन और नशामुक्त जीवन के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Leave a Comment