प्रयागराज | 18 जून 2026
भारतीय मजदूर संघ, प्रयागराज जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 18 जून 2026 (गुरुवार) को दोपहर 3:00 बजे कर्मचारियों, श्रमिकों एवं विभिन्न वर्गों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के नाम जिलाधिकारी, प्रयागराज को सौंपा गया।
भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि संगठन राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित की भावना के साथ कार्य करता है तथा श्रमिकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। ज्ञापन में राज्य सरकार से कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मियों, परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों, बैंक कर्मियों, दिहाड़ी एवं ग्रामीण मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है।
*प्रमुख मांगें :*
आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को शीघ्र लागू किया जाए।
आशा, आशा संगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए।
संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को रिक्त पदों के अनुरूप नियमित किया जाए।
ई-रिक्शा, ऑटो चालक एवं पटरी दुकानदारों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सफाई कर्मियों, दिहाड़ी एवं ग्रामीण मजदूरों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं उचित पारिश्रमिक दिया जाए।
पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए तथा EPS-95 पेंशनधारकों की पेंशन में वृद्धि की जाए।
सरकारी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाए।
पत्रकारों एवं श्रमजीवी पत्रकारों को सुरक्षा बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
श्रम विभाग से संबंधित समितियों एवं बोर्डों में श्रमिक संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
भारतीय मजदूर संघ ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों एवं श्रमिकों की इन जनहितकारी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वश्री राधेश्याम पाण्डेय (विभाग प्रमुख), सुरेश चन्द्र फलोरिया (सह विभाग प्रमुख), के.पी. दुबे (संरक्षक), महेश नारायण त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष), रविकांत (जिला मंत्री), जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष), रघुनन्दन सिंह (उपाध्यक्ष), रूपम पाण्डेय (संयुक्त मंत्री), राम रतन सिंह (मीडिया प्रभारी), संजय कुमार, महेन्द्र कुमार, विजय कछेरिया, दीप चन्द्र, जे.पी. मिश्रा, गौरव दुबे, सत्य नारायण यादव, उमाशंकर मौर्य, चन्द्र बली उपाध्याय, आशीष मिश्रा, सत्यम गुप्ता, अनिल मौर्य, राम प्रताप पाण्डेय, श्री विलास जी एवं मोहित सिंह, आयुष फार्मासिस्ट, श्याम जी, शुक्ला संतोष शर्मा, अजय मिश्रा, सनत कुमार तिवारी, पवन मालवीय निर्भय सिंह, बीरबल ठाकुर, अजय सिंह वरुण सिंह, जय प्रकाश – (अध्यक्ष आयुष फार्मासिस्ट संघ, प्रयागराज ), डॉक्टर आदिति, प्रवीण चौहान, डॉक्टर रवीना रियाज, डॉक्टर ज्योत्सना सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।