14 जून
महत्त्वपूर्ण घटनाएँ-
1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1900 – हवाई क्षेत्र अमरीकी राष्ट्र का हिस्सा बना।
1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला।
1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला हुआ उसमे पूर्वी लंदन में सौ से ज्यादा लोगों की मौत।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना की प्रस्ताव स्वीकृति को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन हुआ।
1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962 – पेरिस में यूरोपीयन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई।
2001 – चीन, रूस, कजाकिस्तान, किरगीस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ने संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बनाया।
2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2008 – केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया।
2008 – राजस्थान के बाँसवाड़ा ज़िले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला।
2008 – नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
जन्मदिवस –
1444 – भारतीय खगोल शास्त्री नीलकंठ सोमया का जन्म हुआ।
1595 – सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ।
1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म हुआ।
1905 – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बादोडेकर का जन्म हुआ।
1916 – प्रसिद्धि से दूर भाऊ साहब भुसकुटे का जन्म हुआ।
1920 – अहिंसा यात्रा के पथिक आचार्यश्री महाप्रज्ञ का जन्म हुआ।
1921 – कर्मठ कार्यकर्ता सदानन्द काकड़े का जन्म हुआ
पुण्यतिथि –
1534 – चेतन्य महाप्रभु का निधन हुआ।
1920 – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन हुआ।
1961 – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन हुआ ।
2010 – काल्पनिक और गैर कथा के भारतीय लेखक मनोहर मालगोनकर का निधन हुआ।
2011 – शुद्धता के अनुरागी रुद्रवीणा वादक उस्ताद असद अली ख़ाँ का निधन हुआ।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –
विश्व रक्तदान दिवस
झंडा दिवस (अमेरिका)