असम विश्वविद्यालय में हिन्दी अनुवादक के पद पर पृथ्वीराज ग्वाला की नियुक्ति
असम विश्वविद्यालय में हिन्दी अनुवादक के पद पर पृथ्वीराज ग्वाला को नियुक्ति मिली है। फकीरटीला, शिलचर निवासी भारी उद्योग मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मेघ नारायण ग्वाला एवं स्व. श्रीमती कोकिला ग्वाला के मध्यम पुत्र पृथ्वीराज ग्वाला ने 27 अगस्त को विश्वविद्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
श्री ग्वाला ने कार्यभार ग्रहण करते समय पूरे बराक घाटी में तन मन धन से हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु काम करने का संकल्प लिया है।