बरपेटा : बरपेटा उपायुक्त तेज प्रसाद भूसाल ने शंकरदेव तिरोभाव तिथि के अवसर पर बरपेटा जिले के विभिन्न स्थानो का पर्यवेक्षण किया। उन्होने हाउली स्थित ऐतिहासिक घिलाजारी सत्र हालापुकुरी गाँव स्थित डाक बंगला का पर्यवेक्षण किया। मालुम हो कि रजनीकांत बरदलै सन 1897 में इसी बंगला में ‘मनोमति ‘ लिखे थे। अंग्रेजो के जमाने से अबतक यह भूमि ऐतिहासिक और राजनीतिक घटना का साक्ष्य है। वर्तमान यह भूमि अवैध कब्जा का शिकार है। और इसे मुक्त करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगो ने मनोमति उपन्यास लेखनस्थली स्मृति रक्षा समिति के माध्यम से अवैध कबजा से मुक्त करने का आहवान किया है। वर्तमान समय में चतुर्भुज ठाकुर संचालित घिलाजारी सत्र के उपायुक्त ने पर्यवेक्षण कर स्थिति का जायज़ा लिया।