असम में एचपीसी पेपर मिल्स को लेकर एनडीए सरकार की जनविरोधी नीति पर शिलचर जिला कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष प्रदीप कुमार दे ने भाजपा नीत केंद्र एवं राज्य सरकार की कङी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भूखे, गैर-वेतनभोगी कर्मचारियों को निकालने का निर्देश देकर अमानवीय कृत्य किया है। इस संकट के दौरान कांग्रेस एचपीसी कर्मचारियों के साथ खड़ी रही है और अभी भी मिलों के पुनरुद्धार की मांग कर रही है जैसा कि भाजपा ने कई चुनावों में वादा किया था लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया.
कांग्रेस हिंदुस्तान कागज मिल के कर्मचारियों के साथ शुरुआत से है जब तक उन्हें उनका हक एवं न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम आवाज उठाने के लिए मजबूर है. असम प्रदेश सचिव संजीव राय, पुर्व मंत्री अजीत सिंह, तमालकांति बनिक तथा अरुण दत्त मजुमदार ने भी एनडीए सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आक्रोश व्यक्त किया.
( प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए काछार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार दे, पुर्व मंत्री अजीत सिंह तथा अन्य नेता)