जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड नंबर 7 के पार्षद संदीप दत्ता

जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे वार्ड नंबर 7 के पार्षद संदीप दत्ता

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 26 मई।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण रामकृष्णनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड नंबर 7 के पार्षद संदीप दत्ता ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि नगर पालिका चुनाव के दौरान संदीप दत्ता ने जनता से हर सुख-दुख में साथ रहने और नियमित रूप से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का वादा किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्षद अपने वादे के अनुसार लगातार क्षेत्रवासियों के संपर्क में बने हुए हैं और हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ बूथ अध्यक्ष अनुपम दास, अभि दास, पायल पाल, मौ दास, द्विप्रजीत पाल, मिलन नाथ, सौरभ दास, पूर्णज्योति नाथ एवं जय दास भी उपस्थित थे।

Leave a Comment