डॉ. राजदीप राय की ऐतिहासिक जीत, वार्ड नंबर 23 में समर्थकों ने पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
शिलचर नगर निगम के वार्ड नंबर 23 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजदीप राय ने भारी मतों के अंतर से शानदार विजय हासिल की। परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही क्षेत्र में भाजपा समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया था।
पूर्व नगर आयुक्त गोपिका देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने विजय रैली निकालते हुए बिलपार स्थित डॉ. राजदीप राय के आवास तक पहुंचकर पटाखे फोड़े और मिठाइयों का वितरण किया।
पूरे वार्ड में भाजपा समर्थकों के बीच उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों का कहना था कि यह जीत क्षेत्र के विकास और जनता के विश्वास की जीत है।
इस अवसर पर गोपिका देव ने कहा, “डॉ. राजदीप राय ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। यह शिलचर के सभी नागरिकों के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। जनता ने विकास और जनसेवा की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।”
डॉ. राजदीप राय की इस जीत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।