महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में श्रीभूमि जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध रैली

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में श्रीभूमि जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विरोध रैली

श्रीभूमि जिला भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में शुक्रवार को एक विशाल विरोध रैली निकाली गई। जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष से आरंभ हुई इस रैली में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का परिक्रमा करते हुए एओसी प्वाइंट पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “सोनिया गांधी हाय-हाय”, “कांग्रेस मुर्दाबाद” तथा “राहुल गांधी मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल गुंजायमान कर दिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिला हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध रैली में राज्य महिला आयोग की सदस्या शिप्रा गुन, पूर्व राज्यसभा सांसद मिशन रंजन दास सहित जिला भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्या शिप्रा गुन तथा पूर्व राज्यसभा सांसद मिशन रंजन दास ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों एवं विकास के प्रति गंभीर नहीं है और महिला हितों के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment