काठाल रोड की बदहाल हालत पर रोष: अभिभावक मंच ने सौंपा ज्ञापन, शीघ्र मरम्मत की मांग

काठाल रोड की बदहाल हालत पर रोष: अभिभावक मंच ने सौंपा ज्ञापन, शीघ्र मरम्मत की मांग

शिलचर, 23 अप्रैल। शहर के काठाल रोड की जर्जर स्थिति को लेकर गुरुवार को “महर्षि विद्या मंदिर गार्जियन फोरम” ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता तथा जिला आयुक्त को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर तत्काल मरम्मत की मांग की।

फोरम के सदस्यों ने बताया कि शिलचर–हाइलाकांदी सड़क के जंक्शन काठाल प्वाइंट से भकतपुर प्वाइंट तक सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलजमाव और टूट-फूट के कारण हालात बेहद खतरनाक हो गए हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन महर्षि विद्या मंदिर सहित कई सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और स्थानीय निवासी आवागमन करते हैं, जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

इस मुद्दे पर 22 अप्रैल को कार्यकारी अभियंता अनिरुद्ध नाग के साथ हुई बैठक में विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि सड़क मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है तथा SOPD (G) 2025–26 परियोजना के अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

फिर भी, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गार्जियन फोरम ने विभागीय अधिकारियों से त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्यादेश जारी कर मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना या जनहानि हो सकती है।

Leave a Comment