असम में भाजपा के चुनावी विज्ञापनों से हिंदी दैनिक ‘प्रेरणा भारती’ वंचित, उठे सवाल

असम में भाजपा के चुनावी विज्ञापनों से हिंदी दैनिक ‘प्रेरणा भारती’ वंचित, उठे सवाल
शिलचर/गुवाहाटी, 28 मार्च:
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है, वहीं प्रिंट मीडिया में विज्ञापन वितरण को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। राज्य के विभिन्न स्थानीय समाचार पत्रों में भाजपा के चुनावी विज्ञापन नियमित रूप से प्रकाशित हो रहे हैं, लेकिन पूर्वोत्तर का एकमात्र हिंदी दैनिक ‘प्रेरणा भारती’ इससे पूरी तरह वंचित बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, ‘प्रेरणा भारती’ प्रबंधन ने इस विषय को लेकर जिला भाजपा इकाई, स्थानीय मंत्रियों तथा प्रदेश भाजपा मीडिया सेल से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब या समाधान नहीं मिला है। इससे अखबार से जुड़े पाठकों और शुभचिंतकों में असंतोष व्याप्त है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्वोत्तर भारत में हिंदी भाषी पाठकों तक पहुंच बनाने में ‘प्रेरणा भारती’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में चुनावी समय में इस अखबार की अनदेखी कई सवाल खड़े कर रही है।
इधर, ‘प्रेरणा भारती’ के पाठकों और समर्थकों ने भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व से इस मामले में हस्तक्षेप करने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, ताकि हिंदी भाषी समाज तक भी चुनावी संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

Leave a Comment