हजाइचक हिंदू विद्यालय संचालन समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर सहमति

हाफलांग, 23 मार्च: हजाइचक हिंदू विद्यालय संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 22 मार्च को विद्यालय परिसर में आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश कुमार तिवारी ने उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र संख्या में वृद्धि तथा बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन पर संचालन समिति ने सहमति व्यक्त की।
बैठक के दौरान विद्यालय के निर्माणाधीन नए भवन को शीघ्र पूर्ण कर उसमें कक्षाओं को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 बच्चों की क्षमता वाला बालक छात्रावास प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में संचालन समिति के सभापति एच. रियामे, संघ के विभाग प्रचारक रविन्द्र दास, विभाग संगठन मंत्री विक्रम सिंह, शिलचर के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, प्रधान शिक्षक मदनजी सहित समिति के अन्य सदस्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।