बड़खला विधानसभा सीट से जीत को लेकर डॉ. अमित कालवार ने जताया भरोसा

बड़खला विधानसभा सीट से जीत को लेकर डॉ. अमित कालवार ने जताया भरोसा

शिलचर, संवाददाता।
आगामी 2026 के असम विधानसभा चुनाव में कछार जिले की बड़खला विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए डॉ. अमित कालवार ने अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया है। टिकट मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बड़खला क्षेत्र की जनता विकास के साथ-साथ बदलाव भी चाहती है।

डॉ. कालवार ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से बड़खला के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, राज्य नेतृत्व और जिला स्तर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

डॉ. अमित कालवार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बड़खला विधानसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा और वे कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में इस चुनाव में विजय हासिल करेंगे।

Leave a Comment