काछार इलेक्ट्रिकल सर्कल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का शुभारंभ, पंचप्रदीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

काछार इलेक्ट्रिकल सर्कल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का शुभारंभ, पंचप्रदीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

शिलचर,  6 मार्च: घुंघुर स्थित एपीडीसीएल मैदान में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय प्रथम काछार इलेक्ट्रिकल सर्कल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का शुभारंभ पारंपरिक पंचप्रदीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एपीडीसीएल के अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर की गई।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि नौकरी के व्यस्त जीवन के बीच सहकर्मियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार एपीडीसीएल की काछार जिला शाखा द्वारा इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों के बीच आपसी सहयोग और टीम भावना को और मजबूत किया जा सके।

जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में एपीडीसीएल के विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से कर्मचारियों के बीच खेलकूद के माध्यम से एकता, स्वास्थ्य जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment