मारवाड़ी सम्मेलन शिलचर द्वारा  भव्य ‘होली प्रीति भोज’ एवं ‘महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन

मारवाड़ी सम्मेलन शिलचर द्वारा  भव्य ‘होली प्रीति भोज’ एवं ‘महिला सम्मान समारोह’ का आयोजन
​शिलचर: मारवाड़ी सम्मेलन, शिलचर द्वारा आगामी 8 मार्च को स्थानीय ‘आशीर्वाद बैंकेट हॉल’, सर्किट हाउस रोड, शिलचर में एक भव्य होली मिलन समारोह एवं प्रीति भोज का आयोजन किया जा रहा है। “समाज में एकता” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इस वर्ष दोहरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
​सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन समारोह के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशिष्ट एवं प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं प्रदान की है।
​कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए सम्मेलन द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के माननीय मंत्री, सांसद (MP), विधायक (MLA) एवं जिला उपायुक्त (DC) सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। इन विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहेगी।
​कार्यक्रम का विवरण
​मारवाड़ी सम्मेलन, शिलचर ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार इस आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है, ताकि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Leave a Comment