नरसिंह मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ 

नरसिंह मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव प्रारंभ 
शिलचर, 27 फरवरी शहर के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं श्याम बाबा की फागुन एकादशी के उपलक्ष्य में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय भव्य वरी: धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर संचालन समिति ने सभी भक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
आज 27 फरवरी (शुक्रवार) को उत्सव का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे गोपाल अखाड़ा से निकलने वाली निशान यात्रा से हुआ। इसके बाद 9:30 बजे मंदिर में अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। सुबह 10 बजे सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
शाम 6 बजे आरती एवं ज्योत प्रज्ज्वलन किया गया, जबकि 6:30 बजे विशेष अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रात 7:30 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। रात्रि 10 बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
28 फरवरी (शनिवार) को दूसरे दिन सुबह 10 बजे यज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे से भंडारे की शुरुआत होगी। शाम 5 बजे छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। शाम 6 बजे गुवाहाटी के भजन गायक मनोज पंडित द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। रात 9:30 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर संचालन समिति ने बताया कि छप्पन भोग एवं अन्य कार्यक्रमों में सहयोग के इच्छुक श्रद्धालु बबिता अग्रवाल (9864314666), रेखा सारडा (6901480475), गिरजा शंकर अग्रवाल (9435078910), हरीश काबरा (6003547193) तथा मलय भट्टाचार्य (9954129400) से संपर्क कर सकते हैं।
समिति ने कहा कि भक्तों की उपस्थिति और सहयोग से ही कार्यक्रम सफल होगा। उपरोक्त जानकारी विकास शारदा ने प्रदान की।

Leave a Comment