आजाद हिंद क्लब 3 विकेट से विजयी
गौतम सरकार, शनबिल, 24 फरवरी: द्वारा आयोजित अभिजीत सरकार एवं प्रद्युतनाथ सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबले में आजाद हिंद क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अग्रणी संघ क्लब को 3 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अग्रणी संघ क्लब की टीम 28.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। टीम को 6 रन अतिरिक्त के रूप में प्राप्त हुए। अग्रणी संघ की ओर से सुभ्रत नाथ ने 28 तथा प्रसेंजित पाल ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आजाद हिंद क्लब के विश्वजीत शुक्ला ने 4 विकेट झटके, जबकि संजीत सिन्हा और विपन बारई ने 2-2 विकेट हासिल किए।
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद हिंद क्लब की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम को 30 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। बल्लेबाजी में संजीत सिन्हा ने शानदार 50 रन बनाए, जबकि विपन बारई ने 28 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अग्रणी संघ की ओर से वाई. चोदिया ने 3 विकेट लिए।
मैच में अंपायर की भूमिका सनी दास एवं देवायन घोष ने निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संजीत सिन्हा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह सम्मान देवायन घोष द्वारा प्रदान किया गया।
लीग के अगले मुकाबले में बुधवार को कालीबाड़ी स्पोर्टिंग का सामना टेबल टेनिस क्लब से होगा।