बिग ब्रेकिंग न्यूज़
बड़खोला के जरइलतला में दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत
बड़खोला थाना क्षेत्र के जरइलतला इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभजीत नाथ के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बालू से लदा मैजिक ट्रक जरइलतला प्रथम खंड के एक घर में बालू उतारने आया था। इसी दौरान ट्रक पीछे की ओर जा रहा था, तभी दुर्भाग्यवश शुभजीत नाथ ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़खला थाना के ओसी कुलेंद्र कुमार हुजुरी एवं सहायक ओसी मणिराम कलिता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की।
इस समाचार के लिखे जाने तक मृतक का शव और दुर्घटनाग्रस्त वाहन घटनास्थल पर ही मौजूद हैं, जबकि ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।