काछाड़़ के भाजपा नेताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया -असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा आज सुबह 750 पर हाफलांग से हेलीकॉप्टर से शिलचर पहुंचेंगे और स्थिति का निरीक्षण करेंगे। आशा है कि शिलचर मेडिकल कॉलेज में घायल पुलिस वालों से भी मिलकर अपनी संवेदना ज्ञापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा था कि मैं मिजोरम के मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या समाधान के लिए बातचीत करूंगा। काछाड़़ के भाजपा नेताओं ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम असम पुलिस के साथ हैं। उन्होंने शहीद हुए जवानों के आत्मा की शांति के लिए कामना की तथा उनके परिवारों के प्रति शोक संवेदना ज्ञापित किया। लखीपुर के भाजपा विधायक कौशिक राय, सोनाई के पूर्व विधायक अमीन उल हक लश्कर तथा शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने घायल पुलिस वालों की खोज खबर ली।