लखीपुर सम-जिला प्रसाशन ने सायरन बजाकर शहीद दिवस मनाया
लखीपुर, 30 जनवरी : लखीपुर सम-जिला प्रशासन और उप-मंडल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहल पर, लखीपुर शहर में 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों की स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए,जिले में सुबह 10:59 बजे उप-मंडल सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्थायी माइक्रोफोन पर सायरन बजाकर पूरे देश के साथ एक मिनट का मौन रखा गया। ठीक 11 बजे,सायरन बंद होते ही, पैदल यात्री, वाहन, स्कूल और कॉलेज के छात्र, शिक्षक और कार्यालय कर्मचारी सभी ने अपना काम छोड़ दिया और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां के तहां खड़े होकर एक मिनट का मौन रखा। फिर सायरन बजाकर मौन को भंग किया गया और यह मौन फिर से सुबह 11 बजे से 1 मिनट तक जारी रहा। क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन, जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों, रसेंद्र चासा और टिटन दास ने पुरे शहर भर में जनसंपर्क विभाग के स्थायी माइक्रोफोन के माध्यम से सायरन बजाकर अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वाह किया।