प्रे.स. शिलचर, 27 जनवरी: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के अधीन असम अराकान वलित पट्टी – अग्र आधार के कर्मचरियों के संगठन ट्रेड यूनियन ऑफ ओएनजीसी वर्कारस (TUOW) के एक प्रतिनिधिमंडल इसके महासचिव हीरेश चक्रबर्ती के नेतृत्व में रविवार २५ जनवरी को असम से राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ से भेंट किया। शिलचर स्थित उनके निवास स्थान पर मिलकर इस प्रतिनिधिमंडल ने ओएनजीसी शिलचर कार्यकेंद्र द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस विक्री में वृद्धि सह इसके सम्पूर्ण विकास के लिए एक ज्ञापन दिया। इन सभी विषयों को लेकर सांसद को जानकारी दी गई। उन्होनें आश्वासन दिया कि दक्षिण असम में स्थित भारत सरकार की इस सार्वजनिक उपक्रम के विकास हेतु वह यथासंभव प्रयास करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित थे अजित शुक्लबैद्य, TUOW के संयुक्त सचिवगण आयन विश्वास एवं स्नेहाशीष सिन्हा, संगठन सचिव शाह आलम लस्कर, शुभाशीष मजुमदार एवं सुमन पाल।