राज्य के मंत्री कौशिक राय ने घायल व्यक्ति को अपनी निजी वाहन में भेजा अस्पताल

राज्य के मंत्री कौशिक राय ने घायल व्यक्ति को अपनी निजी वाहन में भेजा अस्पताल
लखीपुर 23 जनवरी: मंत्री कौशिक रॉय अपने क्षेत्र लखीपुर से शिलचर जा रहे थे। उन्होंने तारापुर चाय बागान के सामने 37 नं राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घायल को देखते अपने काफिले रोका। वहां उन्होंने उस घायल व्यक्ति को तड़पता हुआ देखकर तुरंत अपने निजी वाहन से शिलचर मेडिकल कॉलेज भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार  ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मंत्री कौशिक राय ने पिछले दो दिन पहले भी क्षेत्र के बद्रीवस्ती इलाके में उसी राजमार्ग पर घायल एक बाइक सवार को अस्पताल भेजकर इलाज करवाया।

Leave a Comment