मुख्यमंत्री के आह्वान पर शिलचर में भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

मुख्यमंत्री के आह्वान पर शिलचर में भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू
शिलचर, 5 जनवरी:
भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश के निर्देशानुसार आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सुबह 9 बजे राज्यव्यापी दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की। इसी क्रम में शिलचर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान आयोजित किया गया।
शिलचर के विधायक दीपायन चक्रवर्ती स्वयं उपस्थित रहकर दीवार लेखन कार्यक्रम में भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के तहत—
दोपहर 12 बजे, मध्य शहर मंडल के प्रबंधन में स्वदेशी स्कूल (DNNK) के सामने,
दोपहर 2 बजे, शिलचर ब्लॉक मंडल के प्रबंधन में बालिघाट प्वाइंट,
शाम 4 बजे, रंगीरखाड़ी पाल मेडिकल के पास स्थित एक भवन की दीवार पर
दीवार लेखन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीवार लेखन के माध्यम से भाजपा की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क को और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment